गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। सेक्टर-102ए स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी और अडानी ओएस्टर सोसाइटी में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई। दोनों सोसाइटियों के निवासी पिछले एक साल से इंतजार कर रहे थे। बुधवार शाम को पीएनजी सप्लाई शुरू करने से पहले पूजा करवाई गई। इस दौरान हरियाणा सिटी गैस के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी में करीब 580 परिवार रहते हैं तो अडानी ओएस्टर में 750 परिवार रहते हैं। इन दोनों सोसाइटियों में छह महीने पहले पीएनजी पाइपलाइन डल गई थी, लेकिन पीएनजी सप्लाई को शुरू नहीं किया जा सका था। वे इस सिलसिले में हरियाणा सिटी गैस और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय में शिकायत कर रहे थे। हरियाणा सिटी गैस ने लोगों को तर्क दिया था कि जीएमडीए की तरफ से सरकारी जमीन पर पाइप लाइन डालने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.