राहत : दिल में छेद का निशुल्क इलाज फिर शुरू
मुरादाबाद, मई 20 -- मुरादाबाद। प्रदेशभर के जन्मजात हृदयरोग (दिल में छेद आदि) से पीड़ित बच्चों के निशुल्क इलाज में लगा लॉक तीन महीने के बाद खुल गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मुरादाबाद समेत प्रदेश भर के बच्चों का अलीगढ़ स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इलाज फिर से शुरू कर दिया गया है। मुरादाबाद में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर सगीर अहमद ने इसकी पुष्टि की। प्रदेशभर के दिल के छेद से पीड़ित बच्चों के ऑपरेशन का सिलसिला जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रोक दिया गया था। ऐसा कॉलेज को इलाज के खर्च का रिफंड नहीं होने के चलते किए जाने की बात सामने आई थी। सौ से ज्यादा बच्चों के इलाज की फीस मेडिकल कॉलेज को नहीं होने की समस्या जाहिर की गई थी। बच्चों के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.