नवादा, अप्रैल 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय रेल ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली और भागलपुर के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ट्रेन नवादा जिले के यात्रियों के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली किऊल-गया रेलखंड से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के परिचालन से नवादा समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए अब पटना या गया पर निर्भरता कम करनी होगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 04062 (दिल्ली से भागलपुर) और गाड़ी संख्या 04061 (भागलपुर से दिल्ली) के बीच कुल 13-13 फेरे लगाए जाएंगे। 04062 ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली जंक्शन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। 04061 वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को भागलपुर से शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.