गुड़गांव, अगस्त 2 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) इंटर्नशिप के नियमों में किए गए बदलाव का सीधा लाभ डीएलएड विद्यार्थियों को मिलेगा। अब प्रशिक्षु शिक्षकों को इंटर्नशिप के लिए केवल सरकारी स्कूलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्हें मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इससे हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक इंटर्नशिप के लिए सरकारी विद्यालयों में ही प्रशिक्षण की अनिवार्यता थी। सीटें सीमित होने के कारण कई बार विद्यार्थियों को शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भेजा जाता था। इससे रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी और समय के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ता था। कई बार सभी विद्यार्थियों के लिए एक साथ स्कूल आवंटित करना भी प्रशि...