महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बर्ड फ्लू को लेकर जिले में राहत भरी खबर है। अब तक 50 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, बीते दिनों भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इससे पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा अब तक मुर्गी फार्मों से 50 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाा भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। बीते दिनों रूटीन सैंपल भेजा गया था, जिसमें बर्ड फ्लू के नहीं होने की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर सैंपलिंग जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...