राहत : जिले में गंगा, गंडक, कोसी बागमती सहित चारों नदियों के जलस्तर में आई कमी
खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में गंगा, गंडक, कोसी बागमती सहित चारों नदियों के जलस्तर में कमी आने से लोगों में शनिवार को राहत दिखी। हालांकि जिले में चारों नदियां खतरे के निशान के निशान से फिलहाल ऊपर है। दूसरी ओर बाढ़ की आशंका को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। सूचना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जलस्तर में वृद्धि के बाद से दियारा इलाके से पशुओं का पलायन अब भी शुरू है। जिले के परबत्ता प्रखंड के दर्जनभर गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।जल संसाधन विभाग द्वारा गंगा व गंडक तटबंध की लगातार निगरानी कर रहा है। बूढ़ी गंडक नदी व गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद से शहर के बलुआही बस स्टैंड के निकट के लोगों को आवागमन को लेकर परेशानी बढ़ गई है। वे लोग अपने घरों से एनएच तक आने के लिए जुगाड़ के माध्यम से आवाजाही कर रहे हैं। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.