राहत : गंगा के जलस्तर में आई कमी, सुल्तानगंज में 5 सेमी घटा पानी
भागलपुर, सितम्बर 10 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। बाढ़ का दंश झेल रहे भागलपुर के लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। पिछले 76 घंटे से निरंतर बढ़ रही गंगा के जलस्तर में कमी आने लगी है। 24 घंटे के अंदर सुल्तानगंज में 05 सेमी और कहलगांव में 01 सेमी की कमी आई है। जल संसाधन विभाग ने बुधवार शाम 06 बजे की जारी रिपोर्ट में बताया कि सुल्तानगंज में गंगा 36.76 मीटर पर बह रही है। एक दिन पहले यहां का जलस्तर 36.81 मीटर था। जो उच्चतम (एचएफएल) है। कहलगांव में 32.80 मीटर से एक सेमी नीचे 32.79 मीटर पर जलस्तर आ गया है। हालांकि भागलपुर में जलस्तर स्थिर है। पिछले 24 घंटे से 34.60 मीटर पर गंगा स्थिर है। कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर के घटने की प्रवृति का पूर्वानुमान किया है। इसके मुताबिक गुरुवार को सुल्तानगंज में 09...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.