बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- राहत : कोहरे के बीच धूप की दस्तक, पावापुरी में लौटी जीवन की गर्माहट पावापुरी, निज संवाददाता। लगातार ठंड और घने कोहरे से बेहाल पावापुरी में मंगलवार की सुबह मौसम ने करवट ली। सूरज की हल्की लेकिन सुकून देने वाली किरणें निकलते ही पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ। ठिठुरन से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखी। इससे बाजार में भी चहल पहल बढ़ी। सुबह-सुबह धूप निकलते ही घरों की चौखट, दुकानों के सामने और सड़क किनारे लोग धूप का आनंद लेते रहे। बुजुर्गों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की, वहीं बच्चों की चहलकदमी भी बढ़ गई। ठंड के कारण थमी दिनचर्या धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। स्थानीय निवासी इंद्रदेव सिंह, मुकेश कुमार बब्लू, अजय कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह व अन्य ने कहा कि बीते कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं होने से स्व...