राहत :गोरखपुर रेलखंड चलने लगी पैसेंजर ट्रेनें
बगहा, जून 10 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर 22 दिनों के अंतराल के बाद बुधवार से चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। मंगलवार से एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ था। एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने को लेकर बुधवार को नरकटियागंज जंक्शन पर रेल यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। कई रेल यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की कमी के कारण जरूरी कामों को टाला जा रहा था। अब जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है तब लोग अपने कामों के लिए निकल पड़े हैं। वहीं रेल यात्री अमरदीप पटेल,गुंजन सिंह,इकबाली यादव,रामचंद्र राय इब्राहिम खान,सिराज मियां आदि ने बताया कि वाल्मीकि नगर से लेकर मुजफ्फरपुर तक भी रेल दोहरीकरण हुआ है किंतु अधिकतम एक सप्ताह में प्रक्रिया पूरी कर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाता था। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.