राहतः मध्य गंगा नहर में बढ़ाया गया पानी का प्रवाह
बिजनौर, जुलाई 12 -- पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मध्य गंगा नहर में पानी का प्रवाह बढ़ा दिया गया है। सिंचाई विभाग ने मध्य गंगा नहर के स्टेज प्रथम को छह जुलाई को चालू करने के बाद अब स्टेज द्वितीय को भी शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग के मुताबिक स्टेज प्रथम में 4750 क्यूसेक तथा स्टेज द्वितीय में प्रथम बार 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा है। इससे नहर से जुड़े क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है। धान, गन्ना, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए इस समय पानी की आवश्यकता अधिक रहती है। नहर में पानी बढ़ने से किसानों को राहत मिलेगी और खेतों तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंच सकेगा। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होने की संभावना है。
सिंचाई विभाग की निगरानी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.