जमुई, मई 19 -- झाझा, निज संवाददाता मंगलवार के मंगल दिन से शुरू हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी व जनहितैषी पहल 'सहयोग शिविर' के आयोजन से जन सामान्य को को बड़ी राहत मिलती दिखी। फरियादियों को अब अपनी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए प्रखंड या जिला दौड़ने और सरकारी कार्यालयों की परिक्रमा लगानी नहीं पड़ी। इसके उलट,प्रखंड से लेकर पूरा जिला प्रशासन ही आज उनके गांव में उमड़ा था। सहयोग शिविर झाझा प्रखंड की जामू खरैया के बेनीबांक स्थित उमवि एवं छापा पंचायत के कलयुगहा स्थित उउवि के प्रांगणों में आयोजित हुए थे। बेनीबांक में 380 एवं कलयुगहा शिविर में 88,यानि कुल 466 ग्रामीणों ने आवेदन समर्पित किए थे। बेनीबांक के शिविर में पहुंचे जमुई के डीएम ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को यह भरोसा भी दिया कि सहयोग शिविरों का आयोजन तब तक सतत रूप से जारी रहेगा जब तक शिका...