राहत: 39 दिन बाद चालू हुई अनपरा सी की दूसरी इकाई
सोनभद्र, अगस्त 14 -- अनपरा, संवाददाता। निजी क्षेत्र एमईआईएल के अनपरा सी बिजलीघर से एक बार फिर पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू हो गया है। बीते 6 जुलाई की सुबह 03:32 पर जनरेटर से हाइड्रोजन लीकेज के कारण बंद हुई 600 मेगावाट क्षमता की इस इकाई को 39 दिन बाद शुक्रवार सुबह 10:08 पर सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया। परियोजना प्रमुख इं एके सिंह ने बताया कि तमाम अनुरक्षण कार्य पूरे कराने के बाद इकाई को गुरुवार शाम 05:41 पर लाइट अप कर दिया था। पैरामीटर्स सही मिलने पर सुबह इकाई को ग्रिड पर ले लिया गया है। इसी के साथ परियोजना की दोनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता के साथ बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। इससे कई इकाइयां बंद होने से कटौती झेल रहे प्रदेश को अब थोड़ी राहत मिलेगी।
उत्पादन में अवरोध इस बीच उत्पादन निगम के ओबरा सी बिजलीघर से 12 अगस्त से उत्पादन ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.