नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- डीयू ने 2025-26 बैच के छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्यता से दी एकमुश्त छूट -अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए क्रेडिट की शर्त में बदलाव, अन्य नियम यथावत नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोशन के लिए निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट की अनिवार्यता से एक बार के लिए छूट दे दी है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से एक अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत यूजीसीएफ-2022 में पढ़ रहे इस बैच के वे विद्यार्थी, जिन्होंने प्रथम वर्ष में 28 क्रेडिट नहीं पूरा किया है उनको भी अगले वर्ष के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा।

पूर्व अधिसूचनाओं के अनुसार बदलाव विश्वविद्यालय की पूर्व अधिसूचनाओं के अनुसार विद्यार्थियों को अगले वर्ष में जाने के लिए निर्धारित...