गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। राप्ती तट पर हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण कार्य के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया है। नई डीआई पाइप लाइन से अब करीब 800 घरों में बेहतर प्रेशर के साथ स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे लिकेज और गंदे पानी की शिकायतें भी खत्म हो गई हैं। शिफ्ट किए गए दो मिनी ट्यूबवेल भी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।

पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य राप्ती तट स्थित हाबर्ट बांध फोरलेन निर्माण परियोजना के साथ जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जलकल विभाग ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके तहत करीब 800 घरों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध करा दी गई है। नई पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू होने के बाद लिकेज, लो प्रेश...