राहत: भवन परिसर में सिर्फ एक तरफ छोड़ सकेंगे सेटबैक एरिया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भवन निर्माण से जुड़े प्रावधान में संशोधन की तैयारी अंतिम चरण में हैं। आने वाले समय में भवन परिसर में सिर्फ एक तरफ सेटबैक एरिया (खुला क्षेत्र) छोड़ सकेंगे। इसके साथ ही भवन के चारों ओर सेटबैक एरिया छोड़ने की अनिवार्यता का प्रावधान खत्म हो जाएगा। परिसर के एक हिस्से में दमकल और एंबुलेंस की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह रखनी होगी। यह भी पढ़ें- बिहार: तीन मंजिला मकान के लिए अब नक्शे की जरुरत नहीं, घर तक पहुंचने के लिए 12 फीट चौड़ा रास्ता जरूरीनए नियमों का स्वरूप इसको लेकर बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026 का प्रारूप तैयार हो गया है। प्रारूप को लेकर हाल में हुई बैठक में उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह ने नक्शे के प्रावधानों में संशोधन को लोगों के लिए लाभकारी माना है। अब कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.