मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर।वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर जनपद कृषि के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी शुमार है। यहां पर जहां आठ शुगर मिलें संचालित हैं वहीं पेपर एवं स्टील उद्योगों में भी नाम शुमार है। इतना ही नहीं करीब 30 हजार से अधिक एमएसएमई उद्योग भी संचालित हैं। कई उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में निवेश में लगे हुए हैं। ऐसे में अब उन्हे शासन की तरफ से उद्योग लगाने के लिए नक्शा पास कराने के लिए भी सहूलियतें देने की घोषणा की गई है। इसके लिए शीघ्र ही निवेशकों का नक्शा जल्द पास हो इसके लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इसमें सचिव के साथ नगर नियोजक होगा। बता दें कि जनपद में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर विभिन्न उद्योगों में निवेश की भारी संभावना जताई जा रही है। कई औद्योगिक इकाइयां लगने जा रही है। इनमें पेपर, स्टील उद्...