पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत। हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को ईसीजी जांच के लिए जिला अस्पताल या निजी लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ईसीजी (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) की सुविधा शुरू कर दी है। इससे मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक जांच और उपचार मिल सकेगा। अभी तक ईसीजी की सुविधा जिला अस्पताल में ही है। देहात क्षेत्र से आने वाले हृदय रोगियों को सीएचसी स्तर पर बिना जांच के ही रेफर कर दिया जाता रहा। ऐसे में उनकी जान को खतरा और बढ जाता है। ऐसे मरीजों को तत्काल ही जांच और प्राथमिक उपचार के लिए सीएमओ की ओर से पूरनपुर, बरखेड़ा, बीसलपुर और जहानाबाद सीएचसी पर ईसीजी मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। प्रशिक्षित स्टाफ को मशीन संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत जांच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.