बिजनौर, फरवरी 13 -- रायपुर खास नहर पटरी कांवड़ यात्रा मार्ग से एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। अक्सर मार्ग पर गुलदार देखे जाने की सूचना पर वन विभाग ने कावड़ियों की सुरक्षा हेतु पिंजरा लगाया था। जिसमें कैद होने पर गुलदार को अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। तीन दिन पर्व ग्रामीणों की क्षेत्र में गुलदार की दस्तक देने की सूचना पर कावड़ यात्रा सुरक्षा हेतु बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के राजगढ़ रेंज अंतर्गत आने वाले नांगल क्षेत्र के गांव रायपुर खास की नहर पटरी मार्ग पर वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। शुक्रवार सुबह क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजगढ़ रेंजर देव ऋषि सक्सेना, वन दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिंजरे को अपने कब्जे में लेकर सामाजिक वानिकी की नर्सरी जाल...