बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। दिव्यांगजनों की परेशानियों के दृष्टिगत दिव्यांग बोर्ड को आगामी सोमवार 9 फरवरी से जिला संयुक्त चिकित्सालय स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस सम्बंध में सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने सभी संबंधित को निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है, कि प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र बनवाने दिव्यांगों की भीड़ उमड़ती है। कड़ाके की ठंड हो या भीषण गर्मी, सीएमओ परिसर में यहां-वहां बैठे रहना इन दिव्यांगों की मजबूरी बनता था। सीएमओ ने दिव्यांगों की परेशानी देखते हुए जिला अस्पताल परिसर स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में शिविर लगाने को सर्वे के लिए डीएचआईओ व संबंधित वरिष्ठ लिपिक को निर्देश दिए थे। इस क्रम में डीएचआईओ निर्भय नारायण व वरिष्ठ लिपिक भुवन चंद्र पांडेय ने एएनएमटीसी का निरीक्षण कर अवगत कराया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.