मुरादाबाद, मई 8 -- मुरादाबाद। तीन दिनों से मौसम में हुई बदलाव की हलचल ने एक तरफ, लोगों को गर्मी से अच्छी राहत मिलने का एहसास कराया, वहीं कई दौर में बूंदाबांदी होने के चलते हवा में मौजूद जहरीले प्रदूषित कण जमीन पर बैठ जाने से वातावरण काफी साफ हो गया। शुक्रवार को मुरादाबाद वायु प्रदूषण के ग्रीन जोन में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक के सौ से काफी नीचे दर्ज होने के चलते यह स्थिति बनी। ग्रीन जोन का होना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। शुक्रवार को मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता 67 रिकार्ड किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश और बूंदाबांदी का असर खत्म होते ही हवा में प्रदूषित तत्वों की मात्रा बढ़ने लगेगी और जल्द ही शहर के कई इलाके वायु प्रदूषण के यलो जोन में आ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.