राहगीर से नगदी समेत मोबाइल की छिनतई
गिरडीह, जून 22 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गिरिडीह -जामताड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के कोयरीडीह मोड़ के समीप रविवार दोपहर अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर एक राहगीर से नगदी और मोबाइल की छिनतई कर ली है। भुक्तभोगी ने तुरंत घटना की जानकारी गांडेय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांडेय थाना के प्रभारी थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और एसआई संतोष सिह दल - बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले का अनुसंधान शुरु कर दिया। पुलिस भुक्तभोगी से हर पहलू में पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में भुक्तभोगी ने कुछ व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित स्रोत की मदद से मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- करेलाबाग में सरेराह बाइक सवार से 44 हजार की लूट हालांकि भुक्तभोगी ने अभी तक गांडेय थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.