राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर
जौनपुर, जून 2 -- मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर जंघई मार्ग पर पैदल चल रहे राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल हो गया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव गांव निवासी संतोष शुक्ला सोमवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि बंधवा बाजार के निकट एक पैदल राहगीर बीच सड़क पर जा रहा था। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे चालक के कंधे सहित सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां अभी भी घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.