मेरठ, अप्रैल 27 -- यूपी पुलिस की छवि को धूमिल करने और सरेराह एक बाइक सवार को पीटने वाले मेरठ ट्रैफिक के दरोगा और सिपाही पर मात्र खानापूर्ति की कार्रवाई हुई है। इन्हें लाइन हाजिर कर मामले में पल्ला झाड़ लिया गया है। जांच सीओ ट्रैफिक को देकर सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। सवाल है कि मारपीट करने, गाली गलौज करने और फर्जी आरोप लगाकर फंसाने की साजिश रचने वाले दरोगा और सिपाही पर क्या ये कार्रवाई पर्याप्त है। सस्पेंशन में आखिर देरी क्यों की गई, जबकि वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। मेरठ में काशी टोल प्लाजा पर एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के नाम पर रोका। यह भी पढ़ें- मेरठ में वाहन चेकिंग के दौरान वीडियो बनाने पर भड़का दारोगा; बुलेट सवार के जड़े थप्पड़ इस दौरान दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी ...