कन्नौज, जुलाई 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में एक अज्ञात राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र की प्रेमपुर चौकी अंतर्गत मैदा मिल के सामने हुआ, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ट्रक छिबरामऊ से बेवर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार में था। जीटी रोड हाइवे पर प्रेमपुर मैदा मिल के निकट पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक पहले सडक़ किनारे लगे साइनबोर्ड से टकराया और फिर पलट गया। इसी दौरान सडक़ किनारे से गुजर रहा एक राहगीर ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमपुर चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता ...