नैनीताल, मार्च 27 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार, हंस निवास निवासी गिरीश चंद्र तिवारी पालिका बाजार में मोमबत्ती की दुकान चलाते हैं। घटना वाले दिन वे देर रात दुकान बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। रॉयल होटल कंपाउंड के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में घायल की पत्नी संतो...