राहगीर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
ललितपुर, जून 20 -- ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। थाना नाराहट क्षेत्र अन्तर्गत सागर ललितपुर नेशनल हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को अमझरा और गौना गांव के बीच पैदल जा रहे एक राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी और उसको 10 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे उसके सिर, हाथ में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अमझरा चौकी व नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरा और पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.