औरैया, फरवरी 1 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र में रविवार सुबह एक राहगीर की सतर्कता से घायल अवस्था में पड़े सारस पक्षी की जान बच गई। सड़क किनारे घायल सारस को देखकर राहगीर ने तुरंत वाहन रोककर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया, जिसके बाद सारस को सुरक्षित अपने साथ ले गए। कस्बा के नहर रोड पर सुबह सड़क किनारे एक सारस घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। उसी दौरान किसी कार्य से जा रहे गांव वंशी निवासी सोमराज फौजी की नजर घायल पक्षी पर पड़ी। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को भी मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के बीट प्रभारी गौरव मिश्रा और जगवीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे। 112 पर तैनात कांस्टेबल अनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.