रिषिकेष, मई 30 -- डोईवाला विकासखंड क्षेत्र में जल निगम की ओर से सार्वजनिक पेयजल सुविधा के तहत कुल 590 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं, जो गर्मी के मौसम में आमजन और राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं। ये हैंडपंप ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जल निगम के सहायक अभियंता अरविंद ने बताया कि डोईवाला विकासखंड में 590 हैंडपंप लगाए गए हैं और विभाग की ओर से इनकी नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कहीं से खराबी की शिकायत मिलती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाता है, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच सड़कों, बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए ये हैंडपंप लोगों की प्यास बुझाने का प्रमुख साधन बने हुए हैं, जिससे स्थानी...