राहगीरों से लूट करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
शामली, मार्च 28 -- शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने लिसाढ़ के पास महिला समेत दो राहगीरों से हुई लूट के 15 हजार के ईनामी एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से महिला से लूटे गए लूटे गए कुंडल, नगदी, अवैध तमंचा-कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। इसमें एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि एक मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिसाढ़ के जंगल में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एक घटना में अरविंद नामक व्यक्ति से मोबाइल व नगदी लूटी गई, जबकि दूसरी घटना में एक महिला से कुंडल, नाक की बाली व अंगूठी छीन ली गई थी। इस संबंध में कोतवाली शामली पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने आईटीआई कॉलेज से लिसाढ़ जाने वाले मार्ग पर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.