नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बिना नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक, चार मोबाइल और तीन अवैध चाकू बरामद हुए। पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार की रात चेकिंग के दौरान तीन लुटेरों को एनपीसीएल दफ्तर के समीप से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अमित उर्फ नेत्रपाल निवासी चक्रपुर कदीम, जिला रामपुर वर्तमान पता ग्राम बिरोंड़ी, लाला उर्फ अभिषेक निवासी ग्राम नवादा, ग्रेटर नोएडा और आदिल निवासी ग्राम तुगलपुर ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- चोरी की दस बाइकों के साथ तीन लुटेरे गिरफ्तार पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक और छीने गए मोबाइल फोन बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ...