राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाला गिरफ्तार
नोएडा, मई 16 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात चोरी की बाइक से साथी संग मिलकर राहगीरों से झपटमारी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से विभिन्न जगहों से छीने गए 18 मोबाइल फोन, चोरी की बाइक और चाकू बरामद हुआ। हालांकि, बदमाश का साथी फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसे तलाश रही हैं।
पुलिस की गश्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही थीं। तभी सूचना मिली कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाइक पर सवार होकर सेक्टर-33 स्थित गरिमा विहार सोसाइटी के सामने नाले के पुल पर आने वाले हैं। टीम ने सूचना को पुख्ता करके चेकिंग शुरू कर दी। तभी आरटीओ ऑफिस की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। संदिग्ध दिखने पर उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों युवक बाइक मोड़कर भागने लगे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.