नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने मोबाइल और चेन छीनने वाले बदमाश को बुधवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी की बाइक से वारदात को अंजाम देता था। उसके खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के अलग-अलग थानों में तीन केस दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार उधर से गुजरा। पुलिस ने जब उसको रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की गति बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने बताया कि उसका नाम सलमान है और वह हरियाणा के यमुना नगर जिले का रहने वाला है। वह बदमाश है। उसके पास से, जो बाइक बरामद हुईख् उसे उसने करीब तीन महीने पहले खोड़ा के बुध बाजार से चुराया था। इस संबंध में गाजियाबाद के खोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.