मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। ग्राम सठला-मवाना मार्ग पर राहगीरों के साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना में मवाना पुलिस ने दो ट्रक चालकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फट्टा बैटनुमा भी बरामद किया है। बताया गया कि 19 फरवरी 2026 को ग्राम सठला-मवाना मार्ग पर कार सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट की गई थी। इसमें दो ट्रक चालकों समीर और वसीम को नामजद किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह ततीना मोड़ के पास से वसीम पुत्र इशाक निवासी बदरखा थाना गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ और समीर पुत्र चांद निवासी सठला थाना मवाना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में समीर की निशानदेही पर मवाना स्थित मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के पास से अनस पुत्र चांद निवासी सठला और नजाकत पुत्र सद्दल निवासी बदरखा को भी हिरासत में ले लिया।

हिं...