फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना उत्तर पुलिस ने दो युवकों को राहगीर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शेर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी झलकारी नगर मंगल बाजार में खड़े होकर महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। महिलाओं को इससे दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांधी पार्क में खड़े होकर श्याम कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी टापाखुर्द श्रीपाल कालोनी द्वारा छेड़खानी की जा रही थी। राहगीर युवतियों, छात्राओं ने इसकी शिकायत थाना उत्तर पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...