राहगीरों व पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी : झरिया चैंबर
धनबाद, मई 25 -- झरिया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों व आम लोगों से मानवीय पहल की अपील की है। चैंबर अध्यक्ष अमित साहू दीपू ने कहा कि भीषण धूप से इंसान और पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों में पीने के पानी की व्यवस्था रखें और राहगीरों को पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही, बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए घरों और दुकानों के बाहर बर्तनों में पानी रखें, ताकि इस तपती गर्मी में जीवों की जान बचाई जा सके। यह भी पढ़ें- कैमूर में भीषण गर्मी व तीखी धूप से लोगों का जनजीवन बेहाल यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.