कौशाम्बी, मार्च 16 -- गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों को शीतल पेयजल की आवश्यकता पड़ने लगी है। इसी को देखते हुए कड़ा ब्लॉक के खाजकी मई गांव में ग्रामीणों और राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया गया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि इंजीनियर मनीष सम्राट की पहल पर सोमवार शाम गांव के प्रमुख चौराहे पर वाटर कूलर स्थापित कराया गया। वाटर कूलर लग जाने से अब ग्रामीणों के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों को भी ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि गर्मी के दिनों में राहगीरों और ग्रामीणों को शीतल जल की काफी आवश्यकता होती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए चौराहे पर वाटर कूलर लगवाया गया है। इससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी। कहा कि यह वाटर कूलर न सिर्फ ठंडा बल्कि स्वच्छ पानी भी उपलब्ध कराएगा। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.