मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा शनिवार को ठंड को देखते हुए राहगीरो के बीच खिचड़ी वितरण किया और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। सुबह में सिकंदरपुर गोशाला में कंबल वितरण किया गया। वहीं, खिचड़ी वितरण कार्यक्रम दोपहर में सरैयागंज जालान औषधालय के प्रांगण में किया गया। शाखाध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सहयोग से संपन्न हुआ। मौके पर गोविंद भिवानीवाला, लक्ष्मण भिवानीवाला, सुभाष बिंजराजका, दीपक भरतिया, प्रकाश केजरीवाल, अनिल तुलस्यान, श्रवण सर्राफ, प्रमोद जाजोदिया, सज्जन शर्मा, गगन शर्मा, विवेक तुलस्यान, अंजनी तुलस्यान, राकेश अग्रवाल, जय प्रकाश सर्राफ, प्रेम प्रकाश मोदी, रमेश केजरीवाल, अशोक अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, अमि...