गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। असलहे से आतंकित कर राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सिहानी गेट पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार्यवाहक एसीपी नंदग्राम प्रियाश्री पाल ने बताया कि छह जनवरी की रात नवयुग मार्केट स्थित रेस्तरां में काम करने वाला कर्मचारी सुनील कुमार घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह जीडीए दफ्तर के पिछले गेट के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिसका सुनील ने विरोध किया। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू निकालकर उसके पेट और कमर के बीच में मार दिया। सुनील को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बदमाश उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एसीपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस...