प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। भीषण गर्मी से राहत के लिए नगर पालिका के दो वॉटर स्प्रिंकलर प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्ले की गलियों तक एक दिन में करीब पचास हजार लीटर पानी की फव्वारे छोड़ रहे हैं। इस व्यवस्था से धूप में सड़कों पर चलते समय राहगीरों को गर्मी से राहत मिल रही है। नगर पालिका के दो वॉटर स्प्रिंकलर सिविललाइंस, कोर्ट रोड, डीएम आवास, विकासभवन रोड, बलीपुर, भरत चौक, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे जंक्शन की प्रमुख सड़कों से लेकर सभी 25 मोहल्ले की प्रमुख गलियों तक पानी की फव्वारे छोड़ रहे हैं। इस प्रयोग से सड़कों पर धूल का गुबार नहीं है, जबकि सड़क से गुजर रहे राहगीरों को राहत मिल रही है। यह भी पढ़ें- सासाराम में जगह-जगह शुद्ध एवं शीतल पेयजल की हुई व्यवस्था सड़कों पर पानी की हल्की फौव्वारे से धूप से गर्म सड़कों का तापमान...