राहगीरों को राहत : उतलीबारा पंचायत ने प्रमुख चौकों पर शुरू की प्याऊ सेवा
गया, मई 25 -- भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच टनकुप्पा प्रखंड की उतलीबारा पंचायत में राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गई है। पंचायत के भदान मोड़, बहुदरा मोड़ सहित चार स्थानों पर आम लोगों और यात्रियों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल मुखिया कंचन देवी और वार्ड सदस्य रामाधार दास के संयुक्त प्रयास से की गई है। स्थानीय लोगों ने व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच इससे काफी राहत मिल रही है। मुखिया ने बताया कि जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने स्थापित कराया प्याऊ (फतेहपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट) यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के लिए मयूरहंड चौक पर पियाऊ का सुविधा यह भी पढ़ें- ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.