उरई, अप्रैल 18 -- उरई। संवाददाता सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिवस पर हेलमेट वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान रामेश्वर चौराहा उरई में आयोजित किया गया। राहगीरों को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात का पाठ पढ़ाया तो जीवन ज्योति चंद्र कमल अकैडमी ने हेलमेट का मुफ्त वितरण करते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया।सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिवस के अवसर पर जीवन ज्योति चंद्र कमल एकेडमी द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और हेलमेट के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वरम चौराहे पर राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों को कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों को एंड्रॉइड रोड सेफ्टी एवं सुरक्षित ड्राइविंग के विभिन्न प...