बुलंदशहर, मई 12 -- मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्टॉल लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को बुलाकर मीठा शरबत पिलाया। इससे आमजन को गर्मी में राहत मिली। जिलाध्यक्ष अमित नागर ने कहा कि भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राहगीरों में मीठे शरबत का वितरण किया गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा शरबत, पानी पिलाना सनातन धर्म और मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित नागर ,जिला सह मंत्री गौरव शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर मंत्री दीपक चौहान, तुषार अहेरिया, मुनेंद्र डागर ,विशाल अहरेरिया, बंटी भारत, आर्यन, गणेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जेठ के बड़े मंगलवार को राहगीरों को पिलाया शरबत यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर मंदिरों में उमड़...