राहगीरों को मिला शीतल जल तो गला हुआ तर
पीलीभीत, जून 29 -- अमरिया। गर्मी को देखते हुए रविवार को मुख्य बाजार में ब्लाक प्रमुख निशान सिंह की पहल पर मीठा शरबत का प्याऊ लगाया गया। यहां राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मीठा ठंडा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाकर राहत महसूस की। सड़कों पर चलने वाले राहगीर गर्मी से व्याकुल रहे और धूप से बचने के लिए लोग पेड़ों का सहारा लिए रहे। आवश्यक कार्यों से ही लोग बाहर निकले। राहगीरों को गर्मी मे प्यास बुझाने के लिए अमरिया समेत आस पास क्षेत्र में समाज सेवियों द्वारा लगातार प्याऊ लगाए जा रहे हैं। लोग रास्तों में रुक कर ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मीठे शरबत के प्याऊ सेवा अभियान का पांचवा दिन इस दौरान,संजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, पलविंदर सिंह प्रिन्स,राजू राठौर,मनोज कुमार,फैज़ान मलिक महेंद्र गंगवार आदि रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.