राहगीरों को भ्रमित कर रहे हैं हाईवे के संकेतक
फतेहपुर, जून 2 -- चौडगरा। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्य मार्ग पर लगे कई संकेतक बोर्ड राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। कहीं दूरी गलत दर्शाई गई है तो कहीं गांव और कस्बों के नाम गलत लिखे गए हैं। कई स्थानों पर दिशा संकेतक भी भ्रमित करने वाले हैं, जिससे खासकर बाहरी लोगों को रास्ता तलाशने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जिले की सीमा छिवली नदी के पास स्थित गलाथा गांव को हाईवे के बोर्ड में गलथा लिखा गया है जिससे बाहरी लोग भ्रमित हो रहे हैं। इसी प्रकार चौडगरा ओवरब्रिज से पूर्व बिंदकी जाने वाले संकेतक को लेफ्ट साइड दर्शाया गया है जबकि बिंदकी जाने का रास्ता अंडरपास से होकर राइट को जाता है। वहीं मौहार जाने वाला बोर्ड उसके बगल में स्थित कंकराबाद पचखरा के रास्ते में दर्शा दिया गया है। नतीजतन बाहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.