गोरखपुर, मई 23 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और तपती धूप से लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर के अंबेडकर चौराहे पर मानव शिक्षा सेवा संस्थान के सौजन्य से राहगीरों को मिनरल वाटर का नि:शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश युवा प्रभारी शिखर गुप्ता ने किया। इस सेवा कार्य में असंप्सन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। प्रदेश युवा प्रभारी शिखर गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। विद्यालय के डायरेक्टर मयंक त्रिपाठी ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रही है। यह भी पढ़ें- करिहारी में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल प्याऊ शुरू, ऐसे समय में राहगीरों को शुद्ध पे...