अमरोहा, जून 18 -- हसनपुर। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा सीएचसी प्रभारी डा. ध्रुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में समाज सेवा के तहत सीएचसी के प्रवेश द्वार पर राहगीरों एवं मरीजों को शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस पहल को लोगों ने सराहा। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सीएचसी में आए हुए मरीजों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया है। इस मौके पर सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...