राहगीरों को पिलाया शरबत, फल भी वितरित
पीलीभीत, जून 30 -- पूर्णिमा पर्व के अवसर पर संस्कृति संस्था की ओर से पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में राहगीरों के लिए शरबत सेवा शिविर लगाया गया। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह सेवा कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। शिविर में राहगीरों को आम का पना और गुलाब शरबत पिलाया गया। इसके साथ ही फल भी वितरित किए गए। संस्था की ओर से बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर गर्मी से राहत पाई। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल, सचिव मधु कुमार, अर्चना खंडेलवाल, नीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रितु महाजन, शोभा रानी, राजश्री, नीलम अग्रवाल, इंदु अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर राहगीरों को पिलाया शरबत संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग कर सेवा कार्य को सफल बनाया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.