राहगीरों को पिलाया गया शीतल जल
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी में आमजन को भारत स्काउट और गाइड की ओर से नि:शुल्क शीतल पेयजल सेवा शनिवार को भगवाचुंगी चौराहा पर आठवें दिन भी जारी रही। आते-जाते राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया। जिला सचिव डॉ. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि इसमें जिला आयुक्त स्काउट प्रमोद तिवारी, जिला स्काउट शिक्षक सुशील कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, डीटीसी संजीव शर्मा, डीओसी राजाराम यादव, पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, हिमांशु शर्मा, महेंद्र तिवारी, प्रकाश तिवारी आदि सहयोग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.