राहगीरों को पिलाया गया शर्बत
आजमगढ़, जून 6 -- मेंहनगर। भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को नगर के रामलीला मैदान के सामने समाजसेवियों की तरफ से राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। समाजसेवियों ने बताया कि बढ़ती गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मानव सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। इस मौके पर पंकज गुप्ता, विशाल ताम्रकार, भोला ताम्रकार, सुरेश मौर्य, अमन कुमार, सुजल कुमार, तुषार जायसवाल, विवेक गौड़, सुमित मौर्य आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों की बुझायी प्यास यह भी पढ़ें- रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.