सुल्तानपुर, अप्रैल 29 -- करौंदीकला, संवाददाता । इब्राहिमपुर से सूरापुर तक जाने वाला मार्ग कभी अपनी हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता था। सड़क के दोनों ओर लगे घने आम के पेड़ न केवल राहगीरों को शीतल छाया प्रदान करते थे, बल्कि यह क्षेत्र की पहचान भी बन चुके थे। अब गर्मी के दिनों में जब तेज धूप लोगों को झुलसा दे रही है, तो लोगों को इन पेड़ों की याद आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ों की देखभाल और संरक्षण के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। समय पर सिंचाई, खाद और उचित संरक्षण के अभाव में ये पेड़ दम तोड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- किसानों की आमदनी 3 गुनी करने वाली F4F की सक्सेस स्टोरी नितिन कामथ की जुबानी सड़क चौड़ीकरण, निर्माण कार्यों और बदलती जलवायु परिस्थितियों ने भी इस समस्या को और गंभीर बना दिया है। कृषि विशेषज्ञ ...